SCERT उत्तराखण्ड को प्रतिष्ठित SKOCH Gold Award

By
Last updated:
Education
SCERT उत्तराखण्ड को प्रतिष्ठित SKOCH Gold Award — SCERT Uttarakhand blog

नई दिल्ली/देहरादून, 26 सितम्बर 2026। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), उत्तराखण्ड को शिक्षक प्रशिक्षण में तकनीक एवं डिजिटल नवाचार के प्रभावी उपयोग के लिए प्रतिष्ठित SKOCH Gold Award 2026 से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली के India Habitat Centre में आयोजित 109th SKOCH Summit में निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण, बंदना गर्ब्याल ने यह सम्मान ग्रहण किया। इस अवसर पर IT विभाग के Course Coordinator एवं IT Faculty रमेश प्रसाद बडोनी भी उपस्थित रहे।

SCERT की पुरस्कार प्राप्त पहल “ICT MOOCs via e-Srijan” के माध्यम से लगभग 49 हजार शिक्षक जुड़े, 47 हजार से अधिक प्रमाणित हुए तथा लगभग 95% course completion और 97% school coverage हासिल की गई। Mobile-friendly, low-cost मॉडल में chatbot, AI-enabled interaction और real-time monitoring के माध्यम से शिक्षकों के ICT एवं AI कौशल, lesson planning, assessment और digital content creation को मजबूत किया गया।

परियोजना विभिन्न jury एवं evaluation rounds से गुजरते हुए Semi-Final में Top-3 में रही और अंततः Gold Award के लिए चयनित हुई। इससे पूर्व SCERT की AI एवं ICT आधारित शिक्षक-प्रशिक्षण पहल AI for Education Awards 2026 में Global Top-6 Finalist के रूप में भी पहचान बना चुकी है।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सचिव विद्यालयी शिक्षा ज्योति यादव तथा महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा आकांक्षा कोंडे ने SCERT की निदेशक अकादमिक, IT विभाग और पूरी टीम को बधाई देते हुए e-Srijan को शिक्षक क्षमता संवर्धन की एक प्रभावी Best Practice बताया। निदेशक अकादमिक बंदना गर्ब्याल ने पुरस्कार को SCERT, DIETs, तकनीकी टीम और प्रदेश के शिक्षक समुदाय के सामूहिक प्रयासों को समर्पित किया।

SCERT अब AI-based learning, MOOC 3.0, DIKSHA और Mission Karmayogi-iGOT integration के माध्यम से इस मॉडल को और व्यापक बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।