हैकाथॉन 3.0 – द्वितीय चरण हेतु आवश्यक सूचना

By
Last updated:
Education
हैकाथॉन 3.0 – द्वितीय चरण हेतु आवश्यक सूचना — SCERT Uttarakhand blog

 

हैकाथॉन 3.0 के प्रथम चरण में जूरी द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए सभी प्रतिभागियों को सूचित किया जाता है कि जिन्हें शॉर्टलिस्ट होने की ई-मेल मिली है, वे 30 नवंबर 2026 तक द्वितीय चरण के लिए अपना प्रोजेक्ट जमा कर दें।

जमा करने की प्रक्रिया:

  1. पोर्टल (innovateuttarakhand.com) पर अपने यूज़र आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  2. अपने फॉर्म पर क्लिक करें।
  3. अपने प्रोजेक्ट आइडिया से जुड़े डॉक्यूमेंट, वीडियो, फोटोग्राफ, प्रेजेंटेशन और प्रोटोटाइप को गूगल ड्राइव लिंक के रूप में जमा करें।

ध्यान दें:

  • गूगल ड्राइव लिंक की एक्सेस “Anyone with the link” पर रखें, ताकि जूरी उसे खोल सके।
  • जिनका प्रोटोटाइप या प्रेजेंटेशन अभी अधूरा है, वे उसे समय पर पूरा कर लें।
  • 30 नवंबर 2026 को पोर्टल बंद हो जाएगा। इसके बाद जूरी द्वितीय चरण का मूल्यांकन करेगी, और उसी के आधार पर तृतीय (फाइनल) चरण के लिए चयन होगा।

आदेश: अपर निदेशक, SCERT उत्तराखंड

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
श्री रमेश बडोनी, इवेंट कोऑर्डिनेटर
मोबाइल: 7906411210
IT विभाग, SCERT उत्तराखंड