दूरदर्शन उत्तराखण्ड से होगा प्रसारण : विज्ञान प्रभा: विज्ञान शिक्षण में आईसीटी का उपयोग

By
Last updated:
Education
दूरदर्शन उत्तराखण्ड से होगा प्रसारण : विज्ञान प्रभा: विज्ञान शिक्षण में आईसीटी का उपयोग — SCERT Uttarakhand blog

   दूरदर्शन से सीधा प्रसारण एक विशेष कार्यक्रम 'विज्ञान प्रभा' मे : विज्ञान को सरल और रोचक बनाने के लिए समर्पित है। इसमे  चर्चा करेंगे कि कैसे विज्ञान शिक्षण को सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) की मदद से प्रभावी और रुचिकर बनाया जा सकता है।  विज्ञान एक ऐसा विषय है जो अवधारणाओं और प्रयोगों पर आधारित है। ICT हमें इन अवधारणाओं को वास्तविकता के करीब लाने और छात्रों की समझ को बेहतर बनाने में मदद करता है। मल्टीमीडिया प्रेजेंटेशन, सिमुलेशन सॉफ्टवेयर, और वर्चुअल लैब्स के उपयोग से जटिल विषयों को सरल और रोचक बनाया जा सकता है।

उत्तराखंड के कई स्कूलों में ICT के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए कार्यशालाएं आयोजित हो रही हैं।  ICT विज्ञान शिक्षण को एक नए आयाम पर ले जा सकता है। शिक्षक अपने शिक्षण में इसे अपनाएं और छात्रों को बेहतर अनुभव प्रदान करें।

एंकर माडरेटर : अनिल भारती आई बी निदेशक दूरदर्शन विषय विशेषज्ञ : आर पी बडोनी एस सी ई आर टी उत्तराखण्ड